Monday 4 May 2020

संकल्पना मानचित्र - गणित



संकल्पना मानचित्र में ज्ञान को रेखाओं और तीरों की सहायता से मुख्य शब्दों के बीच सम्बन्ध बनाने के लिए चित्रात्मक रूप में प्रस्तुत किया जाता है। उपर्युक्त चित्रात्मक प्रस्तुति को तैयार करते समय इस बात का ध्यान रखते हैं कि मुख्य शब्द और संयोजक शब्द मिलकर एक सार्थक वाक्य बनाएं।
संकल्पना मानचित्र प्रकृति में पदानुक्रमित हैं। यह नए शिक्षण को पूर्व ज्ञान से जोड़ने में सहायक है तथा यह अन्त:सम्बन्धित अवधारणाओं और उन्हें जोड़ने वाले लिंक का संग्रह प्रस्तुत करते हैं।
संकल्पना मानचित्र किसी विषयवस्तु के बारे में विद्यार्थियों की समझ का आकलन करने के लिए विशेष रूप से मदद करती है। 

संसाधन

गतिविधि 3: संकल्पना मानचित्र तैयार करना

आपको यह गतिविधि अपने आप और फिर कक्षा के साथ करना चाहिए। कक्षा में आपको यह गतिविधि तीन या चार के समूहों में करना चाहिए।
  • . अम्ल, क्षार और लवणों के विषय से संबंधित 20 मुख्य शब्दों की सूची तैयार करें।
  • प्रत्येक शब्द को काग़ज़ के एक अलग टुकड़े पर लिखें।
  • कागज के छोटे टुकड़ों पर लिखे शब्दों को एक बड़े पोस्टर पेपर पर इस प्रकार रखें कि आपस में जुड़ने वाले शब्द पास–पास रहें। जब आप शब्दों के उपयुक्त व्यवस्था से संतुष्ट हो जाएँ, तब पोस्टर पर रखे शब्दों को गोंद या टेप की सहायता से चिपका दें।
  • संबंधित शब्दों को जोड़ने के लिए रेखाएँ खींचें। संबंध की व्याख्या करने के लिए जोड़ने वाले तीर पर कुछ शब्द लिखें। तीर के एक सिरे के अन्त पर मौजूद शब्द और तीर के दूसरे सिरे पर मौजूद शब्दों से एक वाक्य बनना चाहिए।
  • जब आपके विद्यार्थी इस गतिविधि को कर रहे हों, तब उनके संकल्पना मानचित्र को ध्यान से देखें। विद्याथी अपनी समझ के बारे में क्या कहते हैं? क्या, कोई ऐसे विषय हैं जिनसे उन्हें परेशानी हो रही है? क्या कोई ऐसा विषय है जिस पर अगले पाठ में आपको पुनः चर्चा करने की ज़रूरत होगी?


No comments:

Post a Comment