Thursday, 28 December 2017

भारत एक परिचय

​भारत  परिचय​
1. भारत किस महादेश में स्थित है ?
​►-एशिया​
2. भारत कितनी ओर से समुद्र से घिरा है ?
​►-तीन तरफ से । भारत के दक्षिण में हिंद महासागर, पश्चिम में अरब सागर और पूर्व में बंगाल की खाड़ी है​
3. उत्तर दिशा में भारत किससे घिरा है ?
​►-हिमालय​
4. पूरे भारत का अक्षांशीय विस्तार क्या है ?
​►-6 डिग्री 4  मिनिट से 37 डिग्री 6 मिनिट उत्तरी अक्षांश के बीच​
5. भारत का सबसे उत्तरी बिंदु क्या है ?
​►-इंदिरा कॉल (जम्मू-कश्मीर)​
6.पारसन प्वाइंट या पिगमेलियन प्वाइंट किसे कहा जाता है ?
​►-इंदिरा प्वाइंट​
7. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व में किस स्थान पर है ?
​►-सातवां​
8. जनसंख्या की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है ?
​►-दूसरा​
9. कर्क रेखा भारत में कहां से गुजरती है ?
​►-भारत के बीचो-बीच आठ राज्यों से​
10. भारत की आकृति कैसी है ?
​►-भारत की आकृति पूर्णत: त्रिभुजाकार न होकर चतुष्कोणीय है ।​
11. पूर्व से पश्चिम तक भारत की लंबाई कितनी है ?
​►-2933 किलोमीटर​
12. उत्तर से दक्षिण तक भारत की लंबाई कितनी है ?
​►-3214 किलोमीटर​
13. भारत की स्थलीय सीमा की लंबाई कितनी है ?
​►-15200 किलोमीटर​
14. भारत की समुद्र तट की लंबाई कितनी है ?
​►-7516.6 किलोमीटर​
15. भारत की सबसे लंबी स्थलीय सीमा (अंतर्राष्ट्रीय सीमा) किस देश के साथ है ?
​►-बांग्लादेश (4096 किलोमीटर)​
16. सबसे छोटी स्थलीय सीमा (अंतर्राष्ट्रीय सीमा) किस देश के साथ है ?
​►-भूटान ( 80 किलोमीटर)​
17. भारत का क्षेत्रफल कितना है ?
​►-32,87,263 वर्ग किमी​
18. भारत का क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है ?
​►-2.42 प्रतिशत​
19. संसार की जनसंख्या का कितना प्रतिशत भाग भारत की जनसंख्या है ?
​►-17.5 प्रतिशत​
20. भारत की मुख्य भूमि की तटीय लंबाई कितनी है ?
​►-6100 किमी​
21. भारत में किस राज्य की तटरेखा सबसे लंबी है ?
​►-गुजरात (1200 किमी)​
22. सबसे लंबी तटरेखा में गुजरात के बाद किस राज्य का स्थान है ?
​►-आंध्रप्रदेश (1100 किमी )​
23. किस राज्य की समुद्र तटीय सीमा सबसे छोटी है ?
​►-गोवा (101 किमी)​
24. भारत के कितने राज्य तटरेखा से लगे हैं ?
​►-नौ राज्य​
25. दक्षिण में भारत किस देश से अलग होता है ?
​►-श्रीलंका​
26. कौन-सी खाड़ी भारत और श्रीलंका को अलग करती है ?
​►-मन्नार की खाड़ी​
27. भारत-पाकिस्तान के बीच सबसे ऊंचाई पर स्थित युद्ध स्थल कौन-सा है ?
​►-सियाचिन (यह भारत-पाकिस्तान के बीच का हिमनद सीमांत क्षेत्र है)​

No comments:

Post a Comment